फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke ridres getting pain due to roads bad condition

खराब सड़कें दे रही आम आदमी को दर्द, जिम्मेदार बेखबर !

Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
byke ridres getting pain due to roads bad condition
हरदोई। सड़कों के गड्ढे सुहाने सफर पर ब्रेक लगाने के साथ ही शरीर को जख्म दे रहे हैं। तेज झटका लगने से किसी की कमर तो किसी की गर्दन में दर्द हो रहा है। इसके बाद भी विभाग सड़कों को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था लेकिन जिले में ये सिर्फ दावों तक सीमित रह गया। हाल ये है कि आएदिन हादसे हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बाइक चलाने पर शरीर का पूरा दबाव कमर और गर्दन पर रहता है। गड्ढे होने पर बाइक उछलने से झटके लगते हैं और यहीं से दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

धचका लगने से बढ़ी तकलीफ, दवा से आराम नहीं
केस 1- सरकुलर रोड निवासी अनुराग कुमार दो दिन पूर्व बाइक से जा रहे थे। एआरटीओ चौराहे के पास उनकी बाइक गड्ढे में चली गई। जोर का झटका कमर से लेकर गर्दन तक लगा। इसके बाद से कमर में दर्द की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2- आवास विकास नघेटा क्षेत्र निवासी अरविंद बाइक से एक सप्ताह पूर्व रेलवेगंज जा रहे थे। नघेटा रोड पर गड्ढे से लगे धचके से गर्दन में दर्द हो गया। दवा खाने से भी आराम नहीं मिला।
हल्के दर्द की न करें अनदेखी
ऊबड़ खाबड़ और गड्ढों वाली सड़कों पर वाहनों में जब कभी तेज झटका लगता है, तो हड्डी में, मसल्स व नसों में दर्द की समस्या आ जाती है। ये समस्या लंबे समय तक रहने पर स्लिप डिस्क, सर्वाइकल, स्पांडलाइटिस में बदल जाती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अक्सर लोग कमर, गर्दन, हाथों में होने वाले हल्के दर्द को अनदेखा करते हैं। बाद में गंभीर समस्या हो जाती है। इसलिए वाहन की गति न्यूनतम रखें। - डा चंद्र कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ, उच्चीकृत जिला अस्पताल
ये एहतियात बरतें
- ज्यादा झुकने से बचेेेें
- शरीर को सीधा रखकर सहारे से बैठें
- बिना डॉक्टरी परामर्श के उपचार न करें
पीडब्ल्यूडी के दो निर्माण खंडों व एनएच डिवीजन, एनएचएआई, नगर पालिका आदि की जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, उनके लिए एजेंसियों की होने वाली बैठक में बात कर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए कहा जाएगा। - डा सदानंद गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट

- आबादी वाले क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढे होने की जानकारी मिली है, इन पर पैचवर्क कराने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों के अफसरों से बात करेंगे। - एसके मिश्रा, नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed