{"_id":"6262ee98105ebb185910b7a8","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp692714533","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र में लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सांडी थाने के भगहर निवासी अंकित रिश्तेदार नितिन के साथ गुरुवार को बाइक से इकनौरा से गैस सिलिंडर लेकर घर लौट रहा था। हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अंकित व नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक देख परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां पर शुक्रवार सुबह अंकित ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी बालकृष्ण ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
शादी की खुशियां हुईं गुम
अंकित के चचेरे भाई हिमांशु की बरात बिलग्राम कोतवाली के बलेंदा गांव गई थी। जैसे ही वहां अंकित के साथ हादसे की खबर पहुंची, शादी की सारी खुशियां छिन गईं। सादगी से ही विदाई कराकर बाराती लौट आए।