{"_id":"5d9a2f258ebc3e93c95f25bc","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp518177695","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बावन मार्ग पर रविवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट लॉक न होने से गिर गया और सिर में चोट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी सत्तन जोशी पुत्र गिरिजाशंकर जोशी ट्रैक्टर चालक था। उसके परिवार में पत्नी स्नेहलता, पांच बेटी और एक बेटा है। वह रविवार को बेटी श्वेता को विदा कराने बाइक से फर्रुखाबाद के नहरइया गांव जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन-हरदोई मार्ग पर पॉलीटेक्निक स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सत्तन की सांसें थम गईं। पुलिस ने उसके पास मिले फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घटना से घर में कोहराम मचा गया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी करती रही पिता का इंतजार
हरदोई। सत्तन बेटी को विदा कराकर घर लाने हंसी खुशी घर से निकला था। बेटी श्वेता के अनुसार पिता ने सुबह फोन कर तैयार रहने की बात कही थी। सुबह से ही श्वेता पिता के आने कत़जार कर रही थी। इसी दौरान उसे पिता की मौत का समाचार मिला। उसके आंसू थम नहीं रहे थे।