फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   By ending two laws in one country, the Prime Minister has paid true tribute to Dr. Mukherjee: Jai Prakash

एक देश में दो विधान खत्म कर प्रधानमंत्री ने दी डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि : जय प्रकाश

Sun, 06 Jul 2025 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
By ending two laws in one country, the Prime Minister has paid true tribute to Dr. Mukherjee: Jai Prakash
हरदोई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार काे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में मनाई। मंडल स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हरपालपुर में आयोजित गोष्ठी में सांसद जय प्रकाश ने कहा कि अब कश्मीर के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराता दिखाई दे रहा है। पूर्व की सरकारों में ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

हरपालपुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया था। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वास्तव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मांग को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, कमलेश पाल, अभिराम सिंह, राजू तिवारी, अरविंद मिश्रा, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहंदर में आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत बब्बन ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित एक आदर्श जीवन था। उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की जो आगे चलकर वर्ष 1980 में भाजपा के रूप में आकर अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त बनाने में डॉ. मुखर्जी का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरावन विकास खंड के जनिगांव में भी डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाई गई। यहां मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी को राजनीति और समाज में दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में सूरज सिंह चौहान, हर्षवर्धन मिश्रा, कृष्णकिंकर सिंह, सुमित सिंह, शोभित तिवारी मौजूद रहे। ब्रह्मनाखेड़ा में आयोजित गोष्ठी में सांडी विधायक प्रभाष कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सुनील वाजपेयी, शिवाजी चंदेल, सोमेंद्र गुप्ता, रजनीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed