फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Businessman hanged himself by wrapping a towel around his face

Hardoi News: चेहरे पर गमछा लपेटकर व्यापारी ने लगाया फंदा

Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Businessman hanged himself by wrapping a towel around his face
शाहाबाद। शहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में व्यापारी ने मुंह पर गमछा बांधने के बाद रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

गिगियानी निवासी समीर खां (23) अपने मकान के पास ही हार्डवेयर स्टोर (प्लाई की दुकान) चलाता था। बीती फरवरी में ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से वह पत्नी के साथ परिवार वालों से अलग दूसरे मकान में रह रहा था। इन दिनों समीर की पत्नी मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को समीर सुबह की सैर के लिए गया था। वापस आकर घर चला गया। कुछ देर बाद उसके पिता जमील ने मकान का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर जमील ने आंगन में झांककर देखा तो आंगन में पड़े लोहे के जाल से प्लास्टिक की रस्सी से समीर का शव लटक रहा था। उसके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई नासिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed