{"_id":"6654c01ca5f785c8e502c7fd","slug":"buses-are-getting-hot-in-the-sun-passengers-are-not-sitting-on-the-sun-side-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115029-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धूप में तप रही बसें, सूरज साइड नहीं बैठ रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धूप में तप रही बसें, सूरज साइड नहीं बैठ रहे यात्री
Mon, 27 May 2024 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 27 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में रोडवेज बस में यात्रा करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है।
स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से प्रतिदिन 158 बसों का आवागमन होता है। जिससे 12 से 14 हजार यात्री यात्रा करते हैं। स्थानीय स्टेशन पर बसों को खड़ा करने के लिए टिन शेड है, मगर प्लेटफार्म के पास धूप से बचाव के इंतजाम नहीं है। इससे बसें धूप में खड़ी रहती है। जिससे उसकी सीटें गर्म हो रही है। रोडवेज स्टेशन पर फर्रुखाबाद मार्ग पर जाने वाली बसों को गेट संख्या एक पर खुले स्थान में लगा दिया जाता है। इसके अलावा अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि बसों को टिन शेड के नीचे खड़ा करने के निर्देश है। जो बसें धूप में लगाई जा रही हैं, टिनशेड के नीचे लगवाया जाएगा और प्लेटफार्म पर वह समय पर ही आएगी।