फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus stand will shift outside the city, ultimatum issued

शहर के बाहर शिफ्ट होंगे बस स्टैंड, अल्टीमेटम जारी

Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bus stand will shift outside the city, ultimatum issued
गांधी भवन के बाहर संचालित माधौगंज उन्नाव बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एआरटीओ कार्यालय ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत शहर में संचालित प्राइवेट बस अड्डे खत्म किए जाएंगे। यहां खड़ी होने वाली बसें अब शहर के बाहर खड़ी होंगी।
विज्ञापन

संबंधित रूट पर केवल एक ही बस खड़ी होगी। दूसरी बस पहली बस के छूटने से पांच मिनट पहले ही खड़ी हो सकेगी। इसके अलावा शहर में संचालित ई-रिक्शा और ऑटो के रूट भी निर्धारित किए जाएंगे। इसका उल्लंघन होने पर वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्ययोजना 15 फरवरी से लागू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम लगता है। इसका प्रमुख कारण ई-रिक्शा व ऑटो का बेलगाम संचालन और शहर के अंदर संचालित स्टैंडों पर प्राइवेट बसों का अनावश्यक जमावड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम अविनाश कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए थे। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर और अन्य अधिकारियों ने बस मालिकों और स्टैंड संचालकों के साथ बैठक की थी। एआरटीओ प्रर्वतन ने बताया कि पहले चरण मेें शहर में अनावश्यक रूप से सड़कों के किनारे खड़ी रहने वाली बसों और वहां से संचालित होने वाले बस स्टैंडों को शहर से बाहर किया जाएगा।
इसको लेकर सभी बस अड्डा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बस संचालन से संबंधित रूट-मार्ग पर शहर से बाहर भूमि किराए व लीज पर ले लें और बसें वहीं खड़ी कराएं। शहर के अंदर निर्धारित स्थानों पर नंबर पर लगने वाली सिर्फ एक बस मौजूद रहेगी। अगले नंबर वाली बस 5 मिनट पहले स्टैंड पर पहुंचेगी।
एआरटीओ ने बताया कि नई व्यवस्था 15 फरवरी के बाद से प्रभावी होगी। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। अगर कोई इसमें बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर ने बताया कि इसके बाद शहर में चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन के लिए भी रूट निर्धारित किए जाएंगे। प्रयास है कि शहर को जाम से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed