फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burning 50 bigha sugar cane from the hightension line fall

हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से 50 बीघा गन्ना जला

Thu, 26 Oct 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 26 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Burning 50 bigha sugar cane from the hightension line fall
गन्ने की फसल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पाटकुंआ में गुरुवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल पर गिर गया। बिजली की आपूर्ति चालू होने के कारण आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर कई किसानों का करीब 50 बीघा गन्ना जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  अधीक्षण अभियंता विद्युत ने राजस्व विभाग की आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत पाटकुंआ गांव के खेतों के  ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। ज्यादातर ग्रामीणों खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल में गिर गया। बिजली की आपूर्ति चालू थी। इसके चलते गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और शोर मचाकर मदद के लिए ग्रामीणों क ो बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास चालू किया। पर आग की लपटें आसपास के खेतों में खड़ी गन्ने फसल को चपेट में लेने लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर स्टेशन व पुलिस को दी। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की 12 बीघा, छोटेलाल का 4 बीघा, विनोद का 4 बीघा, राधे का दो बीघा, महिपाल का 10 बीघा और उदयवीर का पंद्रह बीघा समेत करीब 50 बीघा गन्ना जल गया। मौके पर कोतवाल आनंद त्रिपाठी पहुंचे और राजस्वकर्मियों को जानकारी दी। राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया मामला संज्ञान में है। राजस्व विभाग की आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागर निवासी मसरूर खां के  गन्ने के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से लगी आग की चपेट में आकर करीब दो बीघा फसल जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed