फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bulls came on the road while fighting, farmer riding bike died after colliding with him

Hardoi News: लड़ते हुए सड़क पर आए सांड, टकराकर बाइक सवार किसान की मौत

Sun, 05 May 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bulls came on the road while fighting, farmer riding bike died after colliding with him
हरदोई। बेटे को दवा दिलाने पत्नी के साथ आ रहे किसान की बाइक सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों की जद में आ गई। घटना में दंपती और उसका बेटा घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरहना मजरा सिकरोहरी निवासी राम किशोर गुप्ता (38) खेती करते थे। उसका छोटा पुत्र आलोक (7) पिछले कुछ दिनों से बीमार था। आलोक को उपचार के लिए शहर के नघेटा रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत मिलने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन उपचार चल रहा था। रविवार को राम किशोर दवाई लेने के लिए आलोक और अपनी पत्नी रजनी के साथ बाइक से हरदोई आ रहा था।
विज्ञापन

हरदोई सीतापुर मार्ग पर जीडीसी तिराहे के पास आपस में लड़ रहे सांड़ उसकी बाइक से टकरा गए। घटना में राम किशोर, रजनी और आलोक घायल हो गए। राम किशोर के सिर में गहरी चोटें आईं, मौके पर पहुंची कोतवाली देहात की पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राम किशोर की मौत हो गई। राम किशोर के परिवार में पत्नी रजनी दो बेटे और तीन बेटियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में नीट परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जांचती कर्मी। संवाद

देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में नीट परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जांचती कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed