{"_id":"66ddda7ffed9f3f7850902ba","slug":"bulldozer-runs-on-the-walls-of-the-under-construction-house-of-the-main-accused-in-aman-murder-case-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-119438-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के निर्माणाधीन मकान की दीवारों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के निर्माणाधीन मकान की दीवारों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में हुए अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन मकान की दीवार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। हालांकि, अमन के पिता इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और हत्यारोपी के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं।
पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी अमन राजपूत के मकान पर लेनदेन के विवाद में 29 जून को गांव के ही रिजवान अली ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर धावा बोल दिया था। घटना में अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके माता-पिता, गर्भवती बहन और बहनोई घायल हो गए थे। अमन के ताऊ जय किशोर ने गांव के अबरार, उसके बेटों रिजवान, इश्तियाक, रहमान, भतीजे तौफीक, जावेद और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरॉय गांव निवासी रिजवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने छह आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी खेमपुर निवासी रिजवान समेत चार आरोपी पैर में गोली लगने से घायल भी हुए थे। रविवार को शाहाबाद से राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि खेमपुर में कब्रिस्तान और श्मशान के नाम पर दर्ज लगभग 60 वर्गमीटर भूमि पर रिजवान का अवैध कब्जा था। यहां मकान बनवाने के लिए दीवारें खड़ी की गई थीं। इनको बुलडोजर से गिरवा दिया गया। पूरे मामले पर अमन के पिता छोटे का कहना है कि हत्यारोपी रिजवान के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन
खेमपुर में अवैध कब्जा हटाने के लिए कई थानों की पुलिस भी गई थी। पचदेवरा थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। कार्रवाई पूरी होने के बाद पचदेवरा की पुलिस टीम जीप में बैठी, लेकिन जीप स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने जीप में धक्का लगाया और तब जीप स्टार्ट हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट पर तहसीलदार न्यायालय से जमीन को खाली कराने का नोटिस जारी हुआ था। नोटिस का जवाब न मिलने पर सात अगस्त को तहसीलदार कोर्ट से अवैध कब्जा हटाए जाने का आदेश जारी हुआ। इसकी प्रति रिजवान के मकान पर चस्पा की गई थी। इसी आधार पर बुलडोजर से दीवार गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। -अजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार, शाहाबाद