फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Budget sent to the accounts of 7439 beneficiaries

7439 लाभार्थियों के खातों में भेजा गया बजट

Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Budget sent to the accounts of 7439 beneficiaries
फोटो- 37- लाभार्थी को स्वीकृति पत्र देतीं विधायक रजनी तिवारी साथ में डीएम अविनाश कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जिले के 7439 पात्रों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली से ऑनलाइन बजट भेज दिया। 6376 पात्रों के खातों में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये और 1073 लाभार्थियों के खातों में 70 हजार रुपये दूसरी किस्त के रूप में भेजे। कुल 33 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं। 12 लाभार्थियों को एनआईसी के सभागार में शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी और जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्वीकृतिपत्र भी दिए।
विज्ञापन

एनआईसी सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को यहां मौजूद सभी 12 लाभार्थियों के अलावा अफसरों ने भी सुना। आनलाइन धन खातों में हस्तांतरित होने के बाद प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से संवाद भी किया, लेकिन इसमें हरदोई के किसी लाभार्थी से संवाद नहीं किया गया।
विज्ञापन

संवाद और धन हस्तांतरण का कार्यक्रम होने के बाद डीएम अविनाश कुमार की मौजूदगी में विधायक रजनी तिवारी ने 12 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed