सवायजपुर से अनुपम दुबे बसपा प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा ने एक बार फिर ब्राह्मण चेहरे पर ही दांव लगाया है। फर्रुखाबाद के अनुपम दुबे को यहां से मैदान में उतारा गया है। इसकी घोषणा रविवार को जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार पर निसाना साधा।
महाराजा हरिश्चंद्र कॉलेज गौरखेड़ा में रविवार को सवायजपुर विधानसभा के बसपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जोनल कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय राज करने वाले कांग्रेस ने केवल वंशवाद, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ झूठे वादे कर जनता को छला। अब केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सांप्रदयिकता को बढ़ावा दे रही है।
भाजपा सरकार जनता को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। वोट के लिए जातिवाद का जहर घोला जा रहा है। यूपी में भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद जीते। प्रधानमंत्री मोदी भी यूपी से ही सांसद हैं। अच्छे दिन का वादा करने वाले मोदी के राज में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
पूर्व विधायक और शाहाबाद से बसपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू ने कहा बसपा सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पछोहा और भरखनी में कराए गए विकास कार्य भी गिनाए। सवायजपुर से बसपा प्रत्याशी अनुपम दुबे ने जनप्रतिनिधियों ने सवायजपुर क्षेत्र की जनता से वोट तो लिया लेकिन विकास नहीं कराए।
यहां केवल विकास और अर्जुनपुर पुल के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गईं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के मान सम्मान पर कभी आंच नहीं आने देंगे। जोनल प्रभारी इंतजार आब्दी, नेकपाल भारती, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा, गोपामऊ प्रभारी मीना कुमारी, मल्लावां से प्रत्याशी अनुराग मिश्रा, संडीला प्रत्याशी पवन कुमार, रामौतार नागर, श्रीकृष्ण एडवोकेट, अतीक अहमद, राजेश्वर कुशवाहा, संजीव मिश्रा, सब्बीर उमर खां आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने किया।