फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSc Nursing student dies in collision between high speed car and container

Hardoi News: तेज रफ्तार कार और कंटेनर की टक्कर से बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत

Sat, 15 Mar 2025 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
BSc Nursing student dies in collision between high speed car and container
हरदोई। तेज रफ्तार कार हरदोई बिलग्राम मार्ग पर हैबतपुर के पास कंटेनर से टकरा गई। घटना में कार सवार बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के भिठाई निवासी सुकेश कुमार (22) चंडीगढ़ में बीएससी नर्सिंग का छात्र था। होली में वह शुक्रवार सुबह ही गांव आया था। दोपहर में वह अपने दोस्तों के साथ कार से होली खेलने हरदोई जा रहा था। बिलग्राम हरदोई मार्ग पर हैबतपुर गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से कार टकरा गई। रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार कंटेनर में घुस गई। सुकेश अंदर फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सुकेश के दोस्त बेहटा बुजुर्ग निवासी विशाल यादव सांडी निवासी आशीष, नवाबगंज निवासी सर्जन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां काफी देर तक इन लोगों ने हंगामा किया। इसकी सूचना भी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दाेस्त पोस्टमार्टम न कराए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराया। सुकेश के पिता कमलेश कुमार लखीमपुर में प्राइवेट चिकित्सक हैं। सुकेश दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जन तुम कहां हो जल्दी आओ मेरा एक्सीडेंट हो गया है
हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इस पर किसी ने उसके घनिष्ठ मित्र सांडी निवासी सर्जन को सूचना दी। इस पर उसने फौरन सुकेश को फोन लगाया। उधर से आवाज आई सर्जन तुम कहां हो मेरा एक्सीडेंट हो गया है। तुम फौरन आ जाओ।


सुबह दोनों दोस्त हरदोई रेलवे स्टेशन पर साथ उतरे थे
सर्जन और सुकेश की दोस्ती दोनों परिवारों में काफी मशहूर थी। सुकेश चंडीगढ़ के एक संस्थान से बीएससी नर्सिंग कर रहा था। वहीं, सर्जन देहरादून एकेडमी में शूटिंग की प्रैक्टिस करता है। होली के मौके पर दोनों ने रामपुर जनपद से साथ हरदोई आने की योजना बनाई। सुकेश ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस पर सवार होकर आ रहा था। वहीं, देहरादून से रामपुर आया सर्जन भी इस ट्रेन में सवार हो गया। दोनों शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतरे। सुकेश के पिता डॉ. कमलेश व सर्जन के चाचा दृगपाल लेने आए थे। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed