फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSA took the U-turn , also training in Urc

बीएसए ने लिया यू टर्न, यूआरसी में भी प्रशिक्षण

Thu, 11 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 11 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
BSA took the U-turn , also training in Urc

परिषदीय विद्यालयों में तैनात टीईटी प्रशिक्षुओं को अब यूआरसी पर भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। बीएसए ने यू टर्न लेते हुए अपने पहले आदेश को निरस्त कर 100 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान कर दी है। वहीं जिले में चल रहे प्रशिक्षण में पर्याप्त व्यवस्था न होने से प्रशिक्षु टीचरों को प्रशिक्षण के दौरान भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार, एनसीआरटी से गाइड लाइन आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में टीईटी के तहत 2369 प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की गई थी। इनका प्रशिक्षण 21 मई से ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शुरू हुआ था। मगर विभागीय अधिकारियों ने ब्लाक पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु टीचरों को नगर संसाधन पर प्रशिक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इसमें कई अधिकारियों ने अलग-अलग आदेश जारी कर दिए। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने 6 जून को सभी आदेशों को निरस्त करते हुए नगर संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण समाप्त करने के निर्देश दिए थे और सभी को ब्लाक संसाधन केंद्र भेजने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद ही बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने यू टर्न लेते हुए अपना 6 जून का आदेश निरस्त करते हुए 100 प्रशिक्षुओं को नगर ससंाधन केंद्र पर प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान कर दी। नगर संसाधन केंद्र पर अब तक 90 प्रशिक्षु टीचर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। शेष नगर संसाधन केंद्र पहुंच रहे हैं। दूरदराज ब्लाक में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में रोष है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed