फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSA started Shramdaan in Noon river revival

Hardoi News: नोन नदी पुनरुद्धार में बीएसए ने श्रमदान का किया शुभारंभ

Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
BSA started Shramdaan in Noon river revival
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के तिरहार में नोन नदी के पुनरुद्धार का काम रफ्तार पकड़ चुका है। राजस्व विभाग ने दो दिन में तय लक्ष्य 650 मीटर की खोदाई कराकर अपना काम पूरा कर दिया। राजस्व विभाग के कामों को देखकर अन्य विभाग ने भी शुक्रवार को कमर कस ली और नदी के पुनरुद्धार के लिए श्रमदान किया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारी समेत शिक्षक नदी को अपने स्वरूप में लाने के लिए मैदान में उतरे। सुबह साढ़े सात बजे बीएसए संजय कुशवाहा, बीईओ अमौली कुंवर सिंह कमल ने शिक्षकों के साथ श्रमदान की शुरुआत की। उसके साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गोली, उमेश त्रिवेदी, आदित्य कुमार, अनूप कुमार सहित 50 अन्य शिक्षकों ने भी श्रमदान किया। नायब तहसीलदार रवी कुमार ने बताया कि पांच जेसीबी लगाकर दो दिन में राजस्व विभाग ने लक्ष्य की प्राप्ति की है। वहीं हर ग्राम पंचायत को मनरेगा से नदी की खोदाई का लक्ष्य दिया गया है। उसमें चांदपुर में 1770 मीटर के सापेक्ष 105 मीटर, औरा निस्फी में 1909 के सापेक्ष 330 मीटर, गौरी औरा में 870 के सापेक्ष 25 मीटर, मानेपुर में 495 के सापेक्ष 290 मीटर, भरसा में 330 के सापेक्ष 95 मीटर, पचौरा में 270 के सापेक्ष 75 मीटर की खोदाई कराई जा चुकी है। इसके अलावा कार्यदायी संस्थाओं को सहयोग करने का लक्ष्य दिया गया है। उनमें से व्यापार मंडल, लघु सिंचाई, नगर पंचायत जहानाबाद, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण सहित अन्य संस्थाओं को शामिल किया गया है। सभी एक-दो दिन में अपना काम शुरू करने की तैयारी में हैं। इससे पहले पीआरडी, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, विपणन विभाग श्रमदान शुरू कर चुके हैं। नदी बचाने को लेकर ऐसे ही लोगों का साथ मिलता रहेगा, तो नदी की सिल्ट सफाई का काम हर हालत में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed