{"_id":"617d88f02a77950e37265afc","slug":"brothers-deid-in-accident-hardoi-news-knp661380627","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से भाइयों की मौत
विज्ञापन
-खंती में पलटे ट्रैक्टर को ट्रैक्टर से बांधकर निकालते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र में गौसगंज-संडीला मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2.45 बजे नानकखेड़ा कृषि फार्म के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासिमपुर थानाक्षेत्र के ग्राम हेवली निवासी हरि किशोर (22) अपनी बुआ के पुत्र पिंकू (18) निवासी हथौड़ा कोतवाली बिलग्राम के साथ संडीला रोटावेटर बनवाने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। संडीला-गौसगंज मार्ग पर नानक खेड़ा कृषि फार्म के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। खंती में पानी भरा था। हरि किशोर और पिंकू ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
इसी दौरान यहां से निकल रहे सपा नेता विशाल अर्क वंशी और विनय रुक गए। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे हरि किशोर और पिंकू को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
कुछ देर बाद हरि किशोर के पिता राम भरोसे मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की। ट्रैक्टर पिंकू चला रहा था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक दोनों अविवाहित थे। हरि किशोर सात भाई बहनों में पांचवें नंबर का था, जबकि पिंकू छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। हादसे की सूचना पर संडीला कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी, कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।