फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law's house in the middle of the pond found dead

बहनोई के घर आए अधेड़ का शव तालाब में मिला

Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's house in the middle of the pond found dead
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर में तालाब किनारे शव का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो

भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर बहनोई के घर आए अधेड़ का शव तलाब में मिला। मृतक रायपुर सोमवंशी गांव का निवासी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र अतरौली के गाँव रायपुर सोमवंशी निवासी प्रकाश (48) वर्ष पुत्र  बदलू शुक्रवार को जुगराजपुर के बाजार से खरीदारी करने गया था। जुगराजपुर गांव में ही उसके बहनोई मंगल रहते हैं।

विज्ञापन

 

 

मृतका के बेटी प्रीती ने बताया कि देर रात तक पिता वापस घर नहीं लौटा तो उसने सोचा की वह फूफा मंगल के घर रुक गए होंगे। जब शनिवार को दोपहर तक पिता घर नहीं पहुंचा तो फूफा के घर पहुंची।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उन्होंने शुक्रवार को ही घर से जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने प्रकाश की खोजबीन चालू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जबकि रविवार क ो मंगल के घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे शौच को गए ग्रामीणों ने पानी में शव पड़ा देखा।

 

मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पत्नी पार्वती ने आरोप से इंकार किया है। थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed