फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law including eight injured in road accidents

सड़क हादसों में साले बहनोई समेत आठ घायल

Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law including eight injured in road accidents
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सभी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


बरसोइया प्रतिनिधि के अनुसार शहर कोतवाली के कुतुबापुर निवासी कल्लू (23) बुधवार क ो बहनोई राहुल (26) के साथ बाइक कन्नौज जा रहे थे। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में छिबरामऊ चौराहा के पास रोड पर कुत्ते क ो बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर लोड़र में घुस गई। जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन


दूसरी घटना में बेहटा गोकुल थाना के पहेलिया गांव निवासी शशी (40) पत्नी राकेश टेंपो से सवायजपुर से जगदीशपुर आई थी। घर जाने के लिए वह रोड के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लोनार की तरफ से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वे लोग घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र फत्तेपुर गांव निवासी गुलाब देवी (62) पत्नी शिवसरन सड़क हादसे में घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी रामआसरे (50) सड़क हादसे में घायल हो गए। टडियावां प्रतिनिधि के अनुसार निबुआई गांव निवासी जगदीश (32)पुत्र सेवकराम अपनी ससुराल कालाआम गया था। बुधवार को वह बाइक से पत्नी सुमन (28) और बेटी अंतिमा (9) के साथ घर लौट रहा था। रुजहाई गांव के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। रामआसरे ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed