{"_id":"5dee8afe8ebc3e880f0033ef","slug":"boy-injured-in-harsh-fyring-hardoi-news-knp531166033","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद भराई के दौरान हर्ष फायरिंग में बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद भराई के दौरान हर्ष फायरिंग में बालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनीपुर में सोमवार शाम गोद भराई कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
ग्राम गनीपुर निवासी ओमप्रकाश की पुत्री राखी की शादी छिबरामऊ में तय हुई है। सोमवार को गोद भराई का कार्यक्रम था। देर शाम लड़के पक्ष के लोग गोद भराई करने आए थे। कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग हो रही थी। पास में ही विजय (12) पुत्र रामबाबू मौजूद था। हर्ष फायरिंग में चली गोली विजय को लग गई। माथे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से भगदड़ मच गई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन मेें विजय को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। आरोपी के बारे में पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।