फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   border per sav roka

कोरोना संक्रमित का शव होने के संदेह में सरसई सीमा पर रोका

Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
border per sav roka
फोटो-39- जनपद की सीमा पर खड़े पुलिस के वाहन और पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली (हरदोई)। गुजरात के अहमदाबाद में काम करने वाले पाली के एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छह मई को अहमदाबाद में कराई गई जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। सवायजपुर एसडीएम का कहना है कि पहली रिपोर्ट प्राइवेट लैब की थी। दूसरी रिपोर्ट में युवक निगेटिव पाया गया था। शव आने की जानकारी पर प्रशासन ने एहतियातन सरसई सीमा सील कर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया। अहमदाबाद से एंबुलेंस से शव लेकर आए परिजन को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट अंतिम संस्कार करने के लिए भेज दिया गया। मृतक के साथ रहे पांच लोगों को सीएसएन डिग्री कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पाली कस्बा निवासी एक युवक अहमदाबाद में फैक्टरी में काम करता था। वहां नौ मई को उसकी मौत हो गई थी। पाली सीएचसी के अधीक्षक डा. आनंद शुक्ला को पता चला कि पांच मई को अहमदाबाद में उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराया गया था। छह मई को रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव निकला। नौ मई को उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव लाए जाने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया। सोमवार दोपहर मृतक के परिजनों को सरसई सीमा पर रोक लिया गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि सीओ उमाशंकर सिंह, अधिशासी अधिकारी पाली अवनीश शुक्ला के अलावा सीएचसी प्रभारी डा. आनंद शुक्ला भी सीमा पर तैनात रहे। एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर किया गया।

फोटो-38- हरदोई-पिहानी मार्ग पर जाम खुलवाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद

फोटो-38- हरदोई-पिहानी मार्ग पर जाम खुलवाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed