{"_id":"6a97083bd86c92b1990e7014","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-took-her-own-life-due-to-harassment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155855-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, प्रताड़ना से तंग होकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, प्रताड़ना से तंग होकर दी जान
विज्ञापन
हरदाेई। पाली थाना क्षेत्र के बबक्कखपुर में विवाहिता ने साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर खुदकुशी करली। सोमवार रात हुई घटना की जानकारी पर मंगलवार सुबह पहुंचे परिजनों ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने का दावा किया। पुलिस ने पति से पूछताछ की है।
बबक्कखरपुर निवासी रमेश की शादी फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला हुसैन निवासी राम निवास की पुत्री आकांक्षा (24) के साथ चार मई 2020 को हुई थी। आकांक्षा का शव सोमवार की रात को कमरे में साड़ी के पल्लू से फंदे पर लटकता मिला। पिता राम निवास का आरोप है कि रमेश नशे का आदी है।
नशे में आए दिन आकांक्षा को प्रताड़ित करता था। सोमवार रात रमेश ने फोन पर आकांक्षा की तबीयत खराब होने की सूचना दी और इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो जाने की बात कही। मंगलवार सुबह गांव पहुंचने पर आकांक्षा के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी मिली। आरोप है कि सोमवार रात रमेश ने बेटी की पिटाई की थी। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। आकांक्षा के साढ़े तीन वर्ष की बेटी कोमल और डेढ़ साल का बेटा कल्लू है। थानाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।