फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे यह घनघनाते फोन

Tue, 05 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
board exam
हरदोई। बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपये मांगने वाले ठगों के फोन आना बदस्तूर जारी है। सोमवार को भी शहर के सुभाष नगर निवासी एक डाक एजेंट के पास फोना आया। ठग ने उनसे 3500 रुपये की मांग की। उन्होंने मामले की जानकारी डीआईओएस को दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन्स स्थित डाक खाने में जितेंद्र दीक्षित एजेंट हैं। उनकी बेटी अंजली दीक्षित जीजीआईसी की छात्रा है। उसने इस बार 12 वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। जितेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह वह रोज की तरह डाकखाने जाने के लिए निकलने वाले थे कि एक फोन आया और उसने पहले उनका नाम, बेटी का नाम व बोर्ड परीक्षा का अनुक्रमांक बताया। उसने यह भी बताया कि डाटा चढ़ रहा है। उनकी बेटी अंग्रेजी विषय में फेल है। यदि पास कराना चाहते हैं तो 3500 रुपये एकाउंट में भेज दो
विज्ञापन

। बताया कि उन्होंने इस फोन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन कई लोग सशंकित हो जाते हैं। अगर वास्तव में इन लोगों का बोर्ड से कोई लिंक हुआ। क्योंकि नाम से लेकर रोल नंबर तक यह सब बता रहे हैं। डाटा यदि इन लोगों द्वारा हैक किया गया है तो बोर्ड व संबंधित विभाग को इस ओर कुछ करना चाहिए। यह लोग तो एकाउंट नंबर भी दे रहे हें जिनसे पकड़ हो सकती है। इस संबंध मेें डीआईओएस वीके दुबे का कहना है कि उन्हें जो भी जानकारी अभिभावकों या शिक्षकों द्वारा दी जाती है उसको वह बोर्ड अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed