ब्लाकों से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रथम चरण में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव को व्यवस्थित ढंग से निपटाने के लिए कवायद पूरी कर ली गई है। अधिग्रहीत किए गए वाहनों से 27 नवंबर को पोलिंग पार्टियां ब्लाकों से प्रथम चरण का मतदान कराने को रवाना होंगी।
वाहनों की व्यवस्था की देखरेख कर रहे प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन व एआरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि इस तरफ भी तैयारियां पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त कर ली गई है।
220 बसों का आवंटन पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए किया गया है। 40 बसें सुरक्षा कर्मियों को दी गई हैं। छोटे वाहन 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। इनके अलावा 25 वाहन पुलिस को आवंटित हैं। गुरुवार को जीआईसी ग्राउंड में दिन भर अधिग्रहीत किए गए वाहन चालकों को वाहन पास जारी किए जाते रहे।