फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Block changed on the second day of joining BEO

Hardoi News: बीईओ की ज्वाइनिंग के दूसरे दिन ही बदला ब्लॉक

Tue, 12 Mar 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Block changed on the second day of joining BEO
हरदोई। गैर जनपद से आए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के ब्लॉक पर ज्वाइन करने के दूसरे दिन ही फिर ब्लॉक बदल दिए गए हैं। बीएसए की ओर से किए गए फेरबदल से विभाग में चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन

जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण होने के बाद गैर जनपद के पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की जनपद में तैनाती हुई थी। गैर जनपद से आए दीपेश कुमार और सपना रावत को पांच मार्च को ब्लॉकों का आवंटन कर दिया गया था। जिसमें दीपेश कुमार को ब्लॉक सांडी और सपना रावत को ब्लॉक भरखनी का प्रभार दिया था।
विज्ञापन

दीपेश कुमार ने पूर्व में अपना पदभार ग्रहण कर लिया था। सपना रावत ने सोमवार को ब्लाॅक पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया था। मगर मंगलवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने अन्य तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के ज्वाइन करने के बाद ब्लॉकों को आवंटन कर दिया। जिसमें पूर्व में ज्वाइन करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी और सांडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरखनी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत को ब्लॉक सांडी, सांडी के खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार को सांडी से संडीला भेजा गया है। वहीं गैर जनपद से आए सुशील कुमार सिंह को ब्लॉक भरखनी, प्रियंका सिंह को ब्लॉक पिहानी और कृष्ण कुमार त्रिपाठी को ब्लाॅक कछौना का प्रभार दिया गया है।

बीएसए की ओर से जारी नये आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत बीईओ को ब्लॉक का आवंटन किया गया है। ब्लॉक आवंटन में हुए फेरबदल से विभाग में चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed