{"_id":"6b1a2e9420bc7f75bc77d4f486f7ec56","slug":"bleed-the-sky-flying-high-on-success-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के आसमान पर भरो ऊंची उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के आसमान पर भरो ऊंची उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का मैदान तैयार है। गुरुवार से जिले के 300 परीक्षा केंद्रों पर 1.54 लाख विद्यार्थी परीक्षा देकर सफलता का परचम लहराएंगे। जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आठ जोनल, 46 सेक्टर और सात विभागीय सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एक सैकड़ा परीक्षा केंद्रों पर गैर जिले के केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। विद्यार्थी बुधवार को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो गए। वहीं परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात रहेगा। सभी जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लैक लिस्टेड व संवेदनशील 100 परीक्षा केंद्रों पर गैर जिले के केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। विभाग की ओर से सात सचल दल बनाए गए है।
विज्ञापन
इनमें छह सचल दल निरीक्षण करेंगे और एक सचल दल रिजर्व में रहेगा। इधर, सवायजपुर तहसील के एसडीएम अविनाश कुमार ने क्षेत्र के लेखपालों को भी परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए परिचय पत्र जारी कर दिए हैं।
समझा जाता है कि प्रशासन लेखपालों से सेंटरों की गोपनीय रिपोर्ट भी लेगा, ताकि नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पेश है व्यवस्था का जायजा लेती रिपोर्ट।