फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP government has realized the true spirit of Antyodaya: Dinesh Singh

भाजपा सरकार ने अंत्योदय की मूल भावना को साकार किया : दिनेश सिंह

Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP government has realized the true spirit of Antyodaya: Dinesh Singh
फोटो 40: जिला पंचायत में बैठक में बोलते क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, साथ में जिलाध्यक्ष अजीत
हरदोई। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार का काम सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। सरकार ने अंत्योदय की मूल भावना को साकार किया है।
विज्ञापन


सेवा संकल्प अभियान की रविवार को जिला पंचायत में हुई कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सत्ता और सरकार का भोग करने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए अपना तन-मन समर्पण के संकल्प के साथ काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख किया। राष्ट्र प्रथम की भावना को केंद्र में रखते हुए अंत्योदय के पथ पर आगे बढ़ने और देश को विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़ा करने का प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है। सेवा संकल्प अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय कार्यकर्ता भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को साझा किया। बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक कार्यक्रम होंगे। संगठन अपने कार्यकर्ताओं के तप के बल पर देश में अव्वल स्थान पर दीप्तिमान है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही संभव है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, अलका गुप्ता, सौरव सिंह, आकाश शुक्ला, महेंद्र सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन आकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed