{"_id":"6980da22a4ee8f6e9402d450","slug":"bjp-does-not-want-minorities-and-oppressed-sections-of-society-to-get-educated-shyam-lal-pal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144303-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नहीं चाहती कि शिक्षित हों अल्पसंख्यक और शोषित वर्ग के लोग : श्यामलाल पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नहीं चाहती कि शिक्षित हों अल्पसंख्यक और शोषित वर्ग के लोग : श्यामलाल पाल
विज्ञापन
फोटो-24-संडीला में कार्यकर्ताओं के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व अन्य। संवाद
संडीला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा केवल मदरसों को ही नहीं बल्कि स्कूलों को भी बंद करने की साजिश कर रही है। हाल ही में करीब 30 हजार स्कूलों को बंद या मर्ज करने का आदेश सरकार की नीयत को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़े, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और शोषित वर्ग शिक्षित हो।
बेरुआ हार में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष का सपा कार्यकर्ताओं ने संडीला में स्वागत किया। सभासद हसन मक्की के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट न तो शिक्षा के पक्ष में है और न ही किसानों के हित में। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। एसआईआर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने इसमें बढ़-चढ़कर काम किया है। सपा की सक्रियता से एसआईआर को लेकर अल्पसंख्यक समाज में जागरूकता आई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म सात के जरिये मुस्लिमों के वोट कटवाने की कोशिश कर रही है। देवरिया में बीएलओ के खुदकुशी करने पर श्यामलाल पाल ने कहा कि गंभीर घटना है। संविधान से मिले मताधिकार को खत्म कर भाजपा लोकतंत्र को खतरे में डालने की कोशिश कर रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, डॉ. अश्वनी सिंह, आकिल अंसारी, गजेंद्र बहादुर सिंह, अमन प्रताप सिंह, आरपी यादव आदि मौजूद रहे।