फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youth dies in collision with SUV

Hardoi News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in collision with SUV
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज मार्ग पर एसयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बिलग्राम के कटरी-छिबरामऊ के मजरा चौधीपुरवा निवासी राम लखन (35) खेती करता था। गुरुवार शाम लगभग साढ़े चार बजे वह बाइक से निकला था। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर पहुंचते ही कन्नौज की तरफ से आ रही एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राम लखन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ही एसयूवी पकड़ ली और पुलिस को जानकारी दी। मृतक के परिवार मं पत्नी माया, एक पुत्री काजल और एक पुत्र कन्हैया है। बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed