फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 24 Jun 2024 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां के पास किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के रावल गांव निवासी इलियास (38) खेती करता था। इसके अलावा एक प्राइवेट कंपनी में भी काम करता था। इसके लिए वह संडीला में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार रात वह बाइक से गांव आने के लिए निकला था। रास्ते में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल इलियास को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र कोथावां भेजा। यहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ के ट्रामा सेंटर गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम लखनऊ में ही हुआ है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed