फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riders carrying medicines were hit by a car, one died.

Hardoi News: दवा लेकर जा रहे बाइक सवार दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike riders carrying medicines were hit by a car, one died.
बेनीगंज। कोथावां-अतरौली मार्ग पर सैर बहादुरपुर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से कोथावां सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। हादसा बृहस्पतिवार की शाम हुआ है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के कुलमिनखेड़ा निवासी छोटे (40) खेती करते हैं। पिता लक्ष्मण के मुताबिक, छोटे की तबीयत खराब थी। वह बृहस्पतिवार की शाम कोथावां से दवा लेने गए थे। उनके साथ गांव निवासी उनके दोस्त अनीत (35) भी थे। दवा लेकर दोनों वापस गांव आ रहे थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक छोटे चला रहे थे। इस दौरान कोथावां-अतरौली मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सैर बहादुरपुर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से कोथावां सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने छोटे को मृत घोषित कर दिया और अनीत को गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सात भाई बहनों में छोटे दूसरे नंबर पर और अविवाहित थे। कोतवाल ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। मौके से कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed