फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider rams into parked tractor trolley, dies

Hardoi News: खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में घुसा बाइक सवार, मौत

Thu, 19 Oct 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 19 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider rams into parked tractor trolley, dies
फोटो-19-नितिन उर्फ लंकेश। श्रोत परिजन
विज्ञापन

- संडीला बांगरमऊ मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमपुर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में बांगरमऊ मार्ग पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से बाइक सवार जा घुसा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर गांव निवासी नितिन उर्फ लंकेश (35) शराब के एक ठेके पर सेल्समैन था। मंगलवार रात लगभग साढ़े 12 बजे वह संडीला से वापस गांव जा रहा था। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर मौनीखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से बाइक समेत जा घुसा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम और सात वर्षीय बेटी नैंसी है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed