फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike collided with bridge, youth killed in Kanpur

पुलिया से बाइक टकराई, कानपुर के युवक की मौत

Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with bridge, youth killed in Kanpur
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amarujala

मल्लावां । कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर मल्लावां-बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव की सीमा पर बुधवार शाम सुल्तानपुर की महीनदाना पुलिया से एक बाइक टकरा गई । जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बांगरमऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कानपुर निवासी के रूप में हुई।

विज्ञापन


रविन्द्र प्रताप सिंह (40) निवासी 107, 250 नेहरू नगर, कानपुर अपनी बाइक से किसी कार्य से फर्रुखाबाद जा रहा था । हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोनों जनपदों की सीमा पर  स्थित महीनदाना पुलिया से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर मल्लावां और बांगरमऊ पुलिस पहुंची। उसके पास  मिले  आधार कार्ड के से उसकी शिनाख्त हुई। बांगरमऊ  पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके थे। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मल्लावां कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि उसकी जेब से मोबाइल निकला था जब उन नंबरों पर काल की गई तो बताया गया कि वह किसी काम से फर्रुखाबाद जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed