{"_id":"590cc6e24f1c1b967f44124d","slug":"bihar-s-youth-dropped-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार का था ट्रेन से गिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार का था ट्रेन से गिरा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
track
- फोटो : प्रतिकात्मक
हरदोई। संडीला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन से गिरकर मरा युवक बिहार का था। जिला अस्पताल में गुरुवार को उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के पिता ने मोर्च्युरी पहुंचकर युवक की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को युवक (20) ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर गुरुवार को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तलाशी में मिले कागज पर दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को बिहार के सिवान जिला के थाना दरौली क्षेत्र के मठिया गांव निवासी प्रह्लाद शर्मा ने मोर्च्युरी पहुंचकर मृतक क ी पहचान बेटा अर्जुन शर्मा (20) के तौर पर की। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा पिछले सप्ताह शनिवार को कानपुर गया था। जहां से बुधवार को ट्रेन से घर लौटने की जानकारी दी थी। इसके बाद से वह लापता था। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन