{"_id":"748a234731d0f5a2f95b9136b95ff6d2","slug":"bhadra-until-1-51-then-tied-on-the-wrist-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.51 तक भद्रा, फिर बांधे कलाई पर प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.51 तक भद्रा, फिर बांधे कलाई पर प्यार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का
विज्ञापन
पर्व उत्साह से मनाने को लेकर शुक्रवार को शहर की बाजारें दिन भर आबाद
रहीं। राखी क ी दुकानों से लेकर मिठाई की दुकानों तक पर बहनों का हुजूम
खरीदारी को दिनभर जुटा रहा। उधर, शनिवार को दोपहर एक बजकर 51 मिनट तक भद्रा
की कुदृष्टि रहेगी, उसके बाद भाई की कलाईं पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
शुरू होगा।
शनिवार को रक्षाबंधन पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बहनों को जहां पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं भाई भी बहनों के घर आने की राह तकते हैं। जब बहनें भाइयों क ी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं तो वह यह कामना क रती हैं कि उसके भाई के जीवन में कभी कोई कष्ट न हो, वह उन्नति करें और जीवन सुखमय हो।
वहीं भाई भी इस इस रक्षा सूत्र को बंधवाकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। जीवन भर बहन की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। उधर, शुक्रवार को पर्व को मनाने को लेकर पूरे दिन तैयारियों का दौर जारी रहा। राखियों की दुकानों पर भीड़भाड़ रही तो वहीं दूसरी तरफ मिठाइयों की दुकानों पर भी बहनों की भीड़ जमा रही
इसके अलावा शहर के स्कूलों में भी इस पर्व को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल में जहां बच्चों ने राखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया, वहीं डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में भी छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांध रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उधर, त्योहार की तैयारियों को लेकर दिन भर शहर की बाजारों में भीड़ जमा रही।
खासकर चौराहों पर लगने वाली राखियों और मिठाई की दुकानों पर भीड़ जमा होने व इन दुकानों के सामने वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से एक बार नहीं दिन भर में कई कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसको खुलवाने में खाकी वर्दी को भी पसीने आ गए। बताया गया कि सबसे खराब स्थिति बड़े चौराहे की रही।