फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BEO could not provide information about the overall progress report card, 12 asked for answers

Hardoi News: समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड की बीईओ नहीं दे पाए जानकारी, 12 से जवाब तलब

Tue, 14 Apr 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
BEO could not provide information about the overall progress report card, 12 asked for answers
हरदोई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में एनसीईआरटी की तरफ से विकसित किए गए समग्र प्रगति पत्र (होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड) की खंड शिक्षा अधिकारियों को जानकारी ही नहीं है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने जब खंड शिक्षा अधिकारियों से होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के बारे में पूछा तो एक को छोड़कर सभी बीईओ ने जानकारी होने की बात कही, लेकिन बता एक भी नहीं पाया। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की और 12 खंड शिक्षा अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बीएसए डॉ. अजित सिंह सहित सभी बीईओ की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के संबंध में अपने कार्यालय में बैठक बुलाई थी। सीडीओ ने होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों से पूछ लिया कि कार्ड में कौन-कौन सा डाटा आदि भरा जाता है। इस पर बेहंदर और मल्लावां के बीईओ राजेश राम ने तो जानकारी न होने की बात कही, जबकि अन्य 12 बीईओ ने जानकारी होने की तो बात कही, लेकिन बता कुछ नहीं पाए। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने बीईओ अहिरोरी अनुज कुमार, बावन प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, भरखनी व सांडी बीईओ सुनील कुमार, बिलग्राम गिरजेश कटियार, भरावन व कोथावां के केके त्रिपाठी, संडीला व कछौना के ब्रजेश त्रिपाठी, पिहानी प्रियंका सिंह, टड़ियावां व हरियावां के अनिल कुमार झा, शाहाबाद के राजेश कुमार, टोडरपुर के रामकुमार द्विवेदी, माधौगंज संतोष कुमार और सुरसा व नगर क्षेत्र के डीएल राणा से जवाब-तलब किया है। बीएसए को निर्देश दिए है कि अपनी आख्या के साथ जवाब कार्यालय में प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह होता होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में एनसीईआरटी की तरफ से होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड को डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के बहुआयामी पक्ष, संज्ञानात्मक, भावानात्मक, मनोप्रेरक क्षेत्र की प्रगति और विशिष्टता को अंकित किया जाएगा। पीएम श्री विद्यालयों की वार्षिक कार्ययोजना, बजट स्वीकृति का विवरण भी अंकित किया जाएगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

---
कार्यदिवस में प्रतिदिन शाम को आएंगे बीएसए व बीईओ
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यक्रमों, योजनाओं और नियुक्तियों, खरीदारी आदि से जुड़ी रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को कार्यालय में प्राप्त कराने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी है। कहा कि रिपोर्ट के साथ बीएसए और सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यदिवस के दिनों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed