फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beating, death in protest against making raw liquor

Hardoi News: कच्ची शराब बनाने के विरोध में पिटाई, मौत

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Beating, death in protest against making raw liquor
हरदोई। कच्ची शराब बनाकर बेचने से रोकना एक मजदूर की जिंदगी पर भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज कच्ची शराब बनाने वालों ने परिवार समेत मजदूर के घर पर बीती चार अक्तूबर को हमला बोल दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल मजदूर की उपचार के दौरान मंगलवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कस्बे के मोहल्ला नयापुरवा निवासी प्रेमलाल (40) मजदूरी करता था।प्रेमलाल के साले पिंटू ने बताया कि मोहल्ले के ही तीन लोग कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। इन लोगों की शिकायत प्रेमलाल ने एक अक्तूबर को अलग- अलग जगहों पर मौखिक की थी। इसका पता आरोपियों को चल गया तो चार अक्तूबर को तीन युवक और एक महिला ने प्रेमलाल के मकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

प्रेमलाल की पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेमलाल को शिकायतदर्ज न कराने की बात कहते हुए इलाज करवा देने की बात आरोपियों ने कही। इलाज के दौरान मंगलवार रात प्रेमलाल की मौत हो गई। पिंटू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ भी तहरीर देंगे। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, दो पुत्रियां रीमा और चांदनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed