फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BDO suspended for making payment to Gram Panchayat Secretary's brother's firm

Hardoi News: ग्राम पंचायत सचिव के भाई की फर्म को भुगतान करने में बीडीओ निलंबित

Fri, 16 Feb 2024 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 16 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
BDO suspended for making payment to Gram Panchayat Secretary's brother's firm
हरदोई। माधौगंज में तैनात ग्राम पंचायत सचिव के भाई की फर्म को क्षेत्र और ग्राम पंचायतों का काम देकर भुगतान किए जाने के मामले में शासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेकर डीएम की संस्तुति पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

माधौगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव ब्रजेंद्र पाल सिंह के भाई सतेंद्र कुमार की फर्म नव भारत कंस्ट्रक्शन को क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत से कार्य आवंटित कर भुगतान भी कर दिया गया था। इसका खुलासा 29 सितंबर 2023 के अंक में अमर उजाला ने किया था। प्राथमिक जांच में 50 लाख रुपये का भुगतान किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन खबर का संज्ञान लेकर डीएम एमपी सिंह ने जांच कराई तो लगभग दो करोड़ का भुगतान किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने ग्राम सचिव, उनके भाई, तत्कालीन लेखाकार समेत कई लोगों के खिलाफ माधौगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साथ ही माधौगंज के खंड विकास अधिकारी का प्रभार संभाल रहे खंड विकास अधिकारी संजय कुमार दोहरे को निलंबित करने की संस्तुति भी डीएम एमपी सिंह ने शासन से की थी। इसी क्रम में ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने संजय कुमार दोहरे को निलंबित कर दिया है।



शासनादेश में साफ उल्लेख है कि किसी सरकारी कर्मचारी के रिश्तेदारी की फर्म को न तो काम दिया जाएगा और न ही भुगतान। ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी यही नियम लागू है। इसके बाद भी लापरवाही करते हुए काम भी दिया गया और भुगतान भी किया गया। अमर उजाला की खबर से ही मामला संज्ञान में आया था। संजय दोहरे को निलंबित कर दिया गया है। सभी को समझ लेना चाहिए कि जो खेल करेगा उसे भुगतना भी पड़ेगा और बचा कोई नहीं पाएगा।
एमपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed