फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank workers will go on strike to protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी करेंगे हड़ताल

Thu, 04 Feb 2021 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bank workers will go on strike to protest against privatization
बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा पर भोजनावकाश में प्रदर्शन करते यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के पदा? - फोटो : HARDOI

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में बैंकिंग, बीमा और सामान्य बीमा को लेकर प्रतिगामी घोषणाओं व निजीकरण के एजेंडे पर अमल करने के फैसले के विरुद्ध बैंककर्मियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर भोजनावकाश में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन


बैंक यूनियंस की स्थानीय इकाई के संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि बजट में अत्यधिक बयानबाजी है और यह वास्तविकता से दूर है। उन्होंने कहा कि बैंकों और बीमा का निजीकरण प्रस्ताव प्रतिगामी है। डूबे बैंक कर्जों को लेकर एक अलग कंपनी बनाना कारपोरेट जगह को लाभ पहुंचना है। इससे कारपोरेट जगत के खराब ऋण बैंकों के बहीखाते से बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन


बैंककर्मी नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के शीर्ष नेता नौ फरवरी को हैदराबाद में बैठक कर रहे हैं, जिसमें हड़ताल जैसी सघन कार्यवाही पर फैसला होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों का निजीकरण, चाहे वह दो की संख्या में हो, बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में जमा धन जनता का है इसका मालिकाना हक कारपोरेट को नहीं दिया जा सकता। प्रदर्शन में वेद प्रकाश पांडेय, अजय मेहरोत्रा, अनुप सिंह, वर्षा मेहरोत्रा, अनामिका सिंह, सोनी कुमारी, पवन मिश्र, अंकित श्रीवास्तव, राजकुमार, गुड्डू, स्वाति गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed