फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bank worker worried after seing croud outside

ग्राहकों की भीड़ देख बैंक प्रबंधन के भी फूल रहे हाथ पांव

Mon, 13 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
bank worker worried after seing croud outside
बड़े चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर कुछ इस तरह लगी लोगों की लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बैंकों के बाहर लगातार बढ़ रही भीड़ को देख कर्मी परेशान हैं। प्रयास के बाद भी लाइन में खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। बैंक कर्मी काम छोड़ उन्हें समझा रहे हैं लेकिन ग्राहक मान नहीं रहे। सोमवार को पुलिस ने भी बैंकों के बाहर खड़े लोगों को अलर्ट किया।
विज्ञापन

बैंकों में कुछ दिन से जनधन खाता धारकों की भीड़ दिख रही है।
सफाई कर्मियों सहित श्रमिकों के खातों में पैसे आने के बाद तो लाइनें नजर आने लगीं हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते नहीं दिख रहा। सोमवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बाहर जब ग्राहकों की भीड़ बढ़ी तो बैंक कर्मियों ने लोगों को चेताया। इसी तरह बड़े चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी थी।
विज्ञापन

यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग न देख पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाया। एडीएम संजय कुमार सिंह का कहना है कि नियम अपनाने पड़ेंगे। बैंकों को निर्देशित किया जा रहा है। ग्राहकों को क्षति न हो और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसको लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed