फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bank worker protest, prepared for strike

बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल की तैयारी

Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bank worker protest, prepared for strike
पंजाब नेशनल बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करते यूनाटेड फोरम ऑफ बैं यूनियंस के प - फोटो : HARDOI
हरदोई। वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग को लेकर हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा बैंककर्मी संगठनों ने की है। मांगें न माने जाने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि द्विपक्षीय समझौते को लेकर 26 माह गुजर चुके हैं। नया समझौता करने पर सरकार और बैंक मैनेजमेंट टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण बैंककर्मी आंदोलनरत हैं। बैंक यूनियन के नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। अधिकारी संगठन की नेता रूपाली शर्मा ने कहा कि 31 जनवरी व एक फरवरी की हड़ताल में बैंकों का चक्का जाम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारी संगठन के नेता दीपक त्रिपाठी ने कहा कि यूनाइटेड फोरम के बैनर तले सभी बैंक अधिकारी और कर्मी एकजुट हैं। प्रदर्शन में अजय मेहरोत्रा, माया विश्वकर्मा, प्रिया रस्तोगी, दीपिका सिंह, प्रियंका दुबे, नीलेंद्र कुमार, दीपक बाजपेई, श्याममोहन बाजपेई, अखिलेश मिश्रा, अजीत मौर्या, रिषीपाल, प्रकाश दुबे, मालती, ब्रह्मानंद, संदीप, मुकेश, आरसी बाजपेई, कौशलेंद्र शुक्ला, श्रद्धा गुप्ता, पीयूष वर्मा, संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed