फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bank strike on 31 jan and 1 feb

31 जनवरी व एक फरवरी को बैंकों की हड़ताल तय

Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bank strike on 31 jan and 1 feb
-बैंक आफ बड़ौदा के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

बैंककर्मी सोमवार को शहर की बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की स्थानीय इकाई के चेयरमैन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी नेता मनोज सिंह ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने 11 वें वेतन पुनरीक्षण समझौते को नवंबर 2017 से पहले पूरा कर लेने को कहा था।
विज्ञापन

26 माह बीतने पर भी बैंक मैनेजमेंट समझौते को लेकर टालमटोल कर रहा है। इसके कारण बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि बैंककर्मी संगठन वेतनवृद्धि चाहते हैं पर मैनेजमेंट वार्ता के दौरान पीछे हट जाता है। केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष बैंक मैनेजमेंट और यूनियंस के बीच बातचीत बेनतीजा रही। जिसके कारण यूनियन ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर जाने का फैसला कायम रखा है। इस मौके पर क्षितिज पाठक, अजय मेहरोत्रा, अरविंद, पवन रस्तोगी, श्याम मोहन, पवन मिश्रा, नंद पाण्डेय, अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed