{"_id":"5ff4aa8e8ebc3e30cb68cffc","slug":"bank-ja-rahi-old-vomen-ki-maut-hardoi-news-knp6041900124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जा रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक जा रही वृद्धा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पैदल बैंक जा रही वृद्ध महिला को ग्राम नेवादा के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी सदाप्यारी (70) पत्नी मुलई मंगलवार की सुबह पैदल ही ग्राम नेवादा स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रही थी। रास्ते में ग्राम नेवादा के पास शाहाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सदाप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक बाइक समेत भाग गया। इधर, हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद बेटा रामनिवास व बदहवास परिजन सीएचसी पहुंच गए। रामनिवास ने बताया कि मां निजी खर्च के लिए रुपये निकालने बैंक जा रही थी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।