फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Baghauli yard gate will remain closed for two days, vehicles will go through alternative route.

Hardoi News: बघौली यार्ड फाटक दो दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन

Wed, 11 Feb 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Baghauli yard gate will remain closed for two days, vehicles will go through alternative route.
हरदोई। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बघौली यार्ड स्थित रेल फाटक आज और कल दो दिन के लिए बंद रहेगा। इस बीच बघौली और मसीत स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

लखनऊ रोड पर बघौली से मसीत मार्ग पर बना रेल फाटक 263-बी बघौली फाटक यार्ड पर पटरियों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते रेल फाटक 12 फरवरी की सुबह सात बजे से 13 फरवरी शाम छह बजे तक बंद रहेगा। रेल फाटक बंद होने से सड़क मार्ग से वाहनों का यातायात ठप रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी इसी फाटक को चार दिन तक बंद रखा गया था और तीन फरवरी की शाम को यातायात सुचारू हुआ है। एक बार फिर दो दिन के लिए फाटक बंद होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ेगा। हालांकि, यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। फाटक संख्या 262-सी पहाड़पुर और 264-सी मजीद पुरवा फाटक को इस अवधि के दौरान सड़क यातायात के लिए खुला रखा गया है ताकि लोग आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed