{"_id":"64cab0cd1d8a3d810d0f5637","slug":"baghauli-police-station-area-will-be-monitored-by-34-cctv-cameras-hardoi-news-c-12-knp1031-353313-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बघौली थाना क्षेत्र में 34 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बघौली थाना क्षेत्र में 34 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
बघौली। ऑपरेशन दृष्टि के तहत बघौली सर्किल को हाईटेक किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रों में 34 सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। कस्बा हो या गांव हो, उनकी पल-पल की निगरानी की जाएगी। इसके लिए बघौली चौराहा पुलिस चौकी को कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
ऑपरेशन दृष्टि के तहत् प्रोजेक्ट कम्युनिटी पुलिसिंग की तर्ज़ पर काम करेगा। इस बारे में सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया है कि एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ऑपरेशन दृष्टि की जनपदीय सेल के नोडल अधिकारी होंगे। बघौली चौराहा पुलिस चौकी पर बनने वाले कंट्रोल रूम में सीसीटीवी रजिस्टर रखा जाएगा। जिसमें कैमरों की सारी एक्टिविटी दर्ज की जाएगी। इसी कड़ी में क्राइम कंट्रोल करने के लिए निगरानी समिति बनेगी, जिसमें एक बीट प्रभारी और पांच हमराही तैनात रहेंगे। भीड़भाड़, बाज़ार और बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीओ बघौली ने बताया है कि एडीजीपी रेलवे प्रदेश के नोडल अधिकारी होंगे,जो प्रदेश मुख्यालय से ऑपरेशन दृष्टि की हर एक एक्टिविटी पर नज़र रखेंगे। सीसीटीवी कैमरे लग जाने से सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। साथ ही क्राइम कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। बघौली चौराहा और बघौली कस्बे के अलावा डबल नहर पुल, बीकापुर-बन्नापुर रोड, खजुरमई तिराहा, उमरापुर बार्डर, गदनपुर मोड़, गदनपुर मोड़ क्रासिंग,बरौली में राजेंद्र प्रधान के यहां,पुरवा फाटक, बम्हनाखेड़ा में प्रधान के यहां, अड़ंगापुर तिराहा,गोंडाराव की बाज़ार और केशवन तिराहा को शामिल किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -