{"_id":"5f4d3b658ebc3e3d19461789","slug":"bag-cought-in-hardoi-hardoi-news-knp5799485172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व साथियों पर नगदी भरा बैग छीनकर भागने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता व साथियों पर नगदी भरा बैग छीनकर भागने का आरोप
विज्ञापन
हरदोई में प्लाट की रजिस्ट्री कराने कचहरी गए युवक ने वकील व उसके साथियों पर हमला कर नगदी भरा बैग छीनकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी विवेक कुमार मिश्रा विक्की ने बताया के एक वकील से उसकी रंजिश चल रही है। बताया कि उसने मोहल्ला निवासी समीर सिंह पुत्र यदुवीर सिंह को अपना प्लाट बेचा था। सोमवार को वह प्लाट की रजिस्ट्री कराने गया था। जहां पर वह रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराने के लिए एक दस्तावेज लेखक के तख्त पर बैठा था।
बताया कि पास ही प्लाट बिक्री का 8 लाख 32 हजार रुपये बैग में रखा था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ आकर उस पर हमला बोल दिया। मारपीट कर हमलावर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है।