फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Babu Vishram Singh Yadav will always be remembered for his struggles: Rajpal Kashyap

संघर्षों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे बाबू विश्राम सिंह यादव : राजपाल कश्यप

Fri, 26 Dec 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Babu Vishram Singh Yadav will always be remembered for his struggles: Rajpal Kashyap
हरपालपुर। दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व विधायक विश्राम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर कटियारी डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। वोट बचाओ संकल्प दिवस के रूप में पुण्य तिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि बाबूजी संघर्षों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। समाजवाद की अलख हरदोई में बाबूजी ने जगाई। हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह अलख जलाए रखें। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भरोसेमंद साथी रहे विश्राम सिंह यादव ताउम्र सपा के जिलाध्यक्ष रहे। तत्कालीन बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से वह दो बार विधायक भी रहे। उनकी पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को एक एक वोट के लिए जागरुक रहना होगा। विश्राम सिंह यादव के पुत्र सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव ने कहा कि बाबूजी ने हमेशा वंचितों की लड़ाई लड़ी है। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बाबू विश्राम सिंह यादव के संघर्षों का उल्लेख किया। श्रद्धांजलि सभा में अखिलेश पाठक, अनिल सिंह वीरू, सुभाष पाल, रिजवान खां, जगमोहन राजपूत, डॉ. अरुण मौर्य, अभय प्रताप गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed