फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ba school

बा स्कूलों में हाजिरी के लिए लगेंगी हाईटेक मशीनें

Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
ba school
फोटो-19-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्टाफ की हाजिरी के लिए लगाई गईं बायोमीट्रिक मशीनों को हटवाया कर उनके स्थान पर हाईटेक थंब मशीनें लगाईं जाएंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन मशीनों में डाटा पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। अंगूठा लगते ही राज्य परियोजना कार्यालय में दर्ज हो जाएगी, इसमें फेरबदल संभव न होगा।
विज्ञापन

जिले में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2000 बालिकाएं व करीब 250 से अधिक स्टाफ है, जो छात्राओं को पढ़ाने से लेकर हॉस्टल में रहने के दौरान उनकी देखरेख करता है। स्टाफ व छात्राओं की पहले रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज होती रही, लेकिन कुछ वर्षों के बाद ही बायोमीट्रिक थंब मशीनें लगा दी गईं। बताया गया कि थंब मशीन से प्रिंट आउट लेकर सभी की उपस्थिति देखी जाती है।
विज्ञापन

बाद में इस डाटा से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने लगी। यह शिकायत सिर्फ यहीं नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी है। इसको लेकर राज्य परियोजना ने हाईटेक थंब मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। यह मशीन ऑनलाइन कार्य करेगी। इसमें खास बात यह है कि कोई फेरबदल की गुंजाइश ही नहीं रहेगी। परियोजना की ओर से जिले में इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे का कहना है कि परियोजना की ओर से निर्देशों के साथ धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नवंबर व दिसंबर तक खरीद का कार्य पूरा हो जाएगा। नए साल में इन्हीं मशीनों पर उपस्थिति दर्ज होने लगेगी।

कस्तूरबा विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर भी स्टाफ व बालिकाओं की उपस्थिति दर्ज करवाई गई लेकिन इसमें से बताया जा रहा है कि दो से तीन बार ट्राई करने पर लखनऊ में भी बैठी शिक्षिका जिले से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा देती है जिसके बाद नई थंब मशीनों को लाने की आवश्यकता आन पड़ी।

फोटो-20-जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे। संवाद

फोटो-20-जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed