फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ayushman card became a boon for 26 dengue patients, got free treatment

Hardoi News: डेंगू के 26 मरीजों के लिए वरदान बना आयुष्मान कार्ड, हुआ मुफ्त इलाज

Fri, 06 Oct 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card became a boon for 26 dengue patients, got free treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिले में आयुष्मान भारत योजना डेंगू के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब तक डेंगू के 26 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए निशुल्क इलाज करा चुके हैं।
आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को की थी। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों को मच्छरजनित रोगों डेंगू, मलेरिया से ग्रस्त होने पर भी लाभांवित किया जाता है। इस कार्ड से पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत इस वर्ष डेंगू के 26 मरीज अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हुए और इन सभी का मुफ्त इलाज संबंधित अस्पतालों में हुआ। इसके अलावा मलेरिया पीड़ित पांच रोगियों का भी उपचार प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए निशुल्क हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में डेंगू मलेरिया के अलावा सभी छोटी से लेकर बड़ी बीमारी तक आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की सुविधा है। जिले में 26 डेंगू के मरीजों का इलाज इस योजना से कराया जा चुका है।
विवेक कुमार मिश्रा
जिला कॉर्डिनेटर आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed