फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Auto overturned in ditch, old man died

Hardoi News: खाई में पलटा ऑटो, वृद्ध की मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned in ditch, old man died
मल्लावां। बाइक को बचाने में मेहंदी घाट मार्ग पर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। घटना में ऑटो पर सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नरायनमऊ निवासी रामपाल (62) खेती करते थे। सोमवार की दोपहर पत्नी शिवदेवी (60) के साथ गांव से ऑटो पर सवार होकर मल्लावां जा रहे थे। ऑटो उन्नाव जनपद के थाना फत्तेपुर चौरासी के गांव नैनीखेड़ा निवासी जितेंद्र (28) चला रहा था। मल्लावां मेहंदीघाट मार्ग पर धनतलिया गांव के पास बाइक को बचाने में ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ऑटो सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। शिवदेवी और जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed