फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aunt-mother had failed in accounting

हिसाब-किताब में फेल हो गईं चाची-अम्मा

Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aunt-mother had failed in accounting
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। साक्षर भारत मिशन के तहत मार्च में लोक शिक्षा केंद्रों पर कराई गई नवसाक्षरों की साक्षरता परीक्षा का परिणाम आ गया है। परीक्षा परिणाम की ग्रेडिंग में चाची-अम्मा हिसाब-किताब में फेल हो गई हैं। हालांकि पढ़ने में अव्वल और लिखने में संतोषजनक ग्रेड मिला है।

विज्ञापन


साक्षर भारत मिशन के तहत जिले की 1102 ग्राम पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्रों पर मार्च 2016 में साक्षरता परीक्षा कराई गई थी। साक्षरता परीक्षा में 14 से 50 वर्ष तक के 65 हजार से अधिक नवसाक्षर शामिल हुए थे। इस परीक्षा में पढ़ना, लिखना और गणित के सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन


इस परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। सभी नवसाक्षर पास हैं। इनको राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की मार्कशीट प्राप्त होगी। इस परीक्षा में पास हुए सभी परीक्षार्थियों को तीन ग्रेड दिए गए हैं। ए ग्रेड में अच्छा, बी ग्रेड में संतोषजनक और सी ग्रेड में सुधार की जरूरत दर्शायी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि सभी के परीक्षा परिणाम लगभग एक जैसे ही हैं। चाचा हो या चाची, या फिर अम्मा सभी को पढ़ने में ए, लिखने में बी और गणित में सी ग्रेड मिला है। यानि चाचा, चाची-अम्मा हिसाब किताब में फेल हो गए।


जिला समन्वयक साक्षरता तेजराम ने बताया कि साक्षरता परीक्षा का परिणाम आ गया है। ब्लॉकों पर मार्कशीट भेजने का काम चल रहा है। शुक्रवार तक सभी मार्कशीट ब्लॉकों पर पहुंच जाएगी। प्रेरकों के माध्यम से मार्कशीट वितरित कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed